कुंदगोल में कलाकारों की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन
हुब्बल्ली। धारवाड़ जिला स्ट्रीट थिएटर (नुक्कड़ नाटक) संघ के अध्यक्ष पद पर महांतेश एन. डोल्लिन का सर्वसम्मति से चयन किया गया। कुंदगोल के सर्किट हाउस में आयोजित जिला स्ट्रीट थिएटर संघ के गठन एवं कलाकार पंजीकरण अभियान की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जानेमाने रंगकर्मी एवं साहित्यकार एम.एस. मालवाड़ ने की। इस अवसर पर राज्य स्ट्रीट थिएटर संघ के सलाहकार शंबय्या हिरेमठ, अशोक बडिगेर तथा सह सचिव बसवराज गोब्बी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में कुंदगोल तालुक के पशुपतिहाल गांव के लोककला एवं स्ट्रीट थिएटर कलाकार महांतेश एन. डोल्लिन को नवगठित जिला स्ट्रीट थिएटर संघ का प्रथम अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में दावलसाब दोड्डमनी को उपाध्यक्ष, शरीफ दोड्डमनी को सचिव, बसवराज करिमल्लण्णवर को सह सचिव तथा प्रशांत तडसद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कुबेरगौड़ा मुरल्ली, शेखण्णा हुच्चण्णवर, यल्लप्पा तिरलकोप्पा, महेश हिरेगौडऱ, मंजुला हुडेद और अन्नपूर्णा मडिवालर को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।
बैठक में उपस्थित कलाकारों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए जिले में लोककला एवं स्ट्रीट थिएटर गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

