महेंद्र सिंघी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर हुआ सम्मानमहेंद्र सिंघी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर हुआ सम्मान

हुब्बल्ली। कांठा प्रान्त जैन संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर स्थानकवासी जैन समाज, हुब्बल्ली के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंघी के निर्विरोध मनोनयन पर श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने शाल, माला और सम्मान-पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

संघ अध्यक्ष उकचंद बाफना ने कहा कि महेंद्र सिंघी लंबे समय से समाज सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण, धार्मिक गतिविधियों और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिंघी के नेतृत्व में कांठा प्रान्त जैन संघ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।

समारोह में मानद अध्यक्ष बाबूलाल पारेख, कार्याध्यक्ष गौतम भुरट, उपाध्यक्ष शांतिलाल खिवेंसरा, मंत्री प्रकाश कटारिया, कोषाध्यक्ष कांतिलाल बोहरा, निदेशक गौतम गोलेच्छा, अशोक कोठारी, गणपत कोठारी, मुकेश भंडारी, दीपचंद भंडारी, महेंद्र चोपड़ा, संजय साकरिया, प्रवीण कवाड़ तथा सलाहकार समिति के सदस्य मदनलाल तातेड़, बाबूलाल पालगोता, भरत भंडारी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *