हुब्बल्ली-अंकोला रेल परियोजना में आई तेजीहुब्बल्ली-अंकोला रेल परियोजना।

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का स्वागत; पर्यावरणीय मंजूरियों के साथ जल्द शुरू हो काम

हुब्बल्ली। वर्षों से विभिन्न कारणों से लंबित हुब्बल्ली-अंकोला रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने से उत्तर कर्नाटक और तटीय कर्नाटक के लोगों में नई उम्मीद जगी है। दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) की ओर से परियोजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण संबंधी अधिसूचना जारी किए जाने का कर्नाटक वाणिज्य एवं उद्योग संस्था हुब्बल्ली ने स्वागत किया है।

163 किमी रेल संपर्क से विकास को मिलेगी गति

करीब 163 किलोमीटर लंबी हुब्बल्ली-अंकोला ब्रॉडगेज रेल लाइन उत्तर कर्नाटक को सीधे तटीय क्षेत्र से जोड़ेगी। इससे यात्री परिवहन के साथ माल ढुलाई, औद्योगिक विकास, कृषि उत्पादों की बाजार तक पहुंच, पर्यटन और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

परियोजना के तहत उत्तर कन्नड़ जिले के यल्लापुर और अंकोला तालुक के 40 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसे परियोजना के अगले चरण की ओर बढऩे का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

18,424 करोड़ रुपए की संशोधित परियोजना

वर्ष 1997-98 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस रेल परियोजना की आधारशिला रखी थी। उस समय परियोजना की अनुमानित लागत करीब 483 करोड़ रुपए थी और इसमें एकल लाइन तथा गैर-विद्युतीकृत रेलमार्ग का प्रावधान था।

अब दक्षिण पश्चिम रेलवे ने परियोजना का पुनरीक्षण करते हुए करीब 18,424 करोड़ रुपए की संशोधित योजना तैयार कर मंजूरी प्राप्त की है। इसमें दोहरी रेल लाइन, पूर्ण विद्युतीकरण, एलिवेटेड पुल, करीब 57 सुरंगें तथा 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनों के संचालन के अनुरूप आधुनिक रेल ढांचे का प्रावधान है।

पर्यावरण संरक्षण के साथ जल्द शुरू हो काम

कर्नाटक वाणिज्य एवं उद्योग संस्था के मानद महासचिव उदय रेवणकर ने कहा कि भूमि अधिग्रहण, वन एवं वन्यजीव संबंधी मंजूरियों सहित सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करनी चाहिए। रेलवे और राज्य सरकार के संबंधित विभाग केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर परियोजना का काम जल्द शुरू करें।

उन्होंने कहा कि दशकों से प्रतीक्षित इस महत्वाकांक्षी परियोजना में अब अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। साथ ही सभी पर्यावरणीय नियमों और संरक्षण उपायों का पालन करते हुए परियोजना को शीघ्र गति देनी चाहिए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *