मंत्री संतोष लाड ने कहा
हुब्बल्ली. राज्य के श्रम और धारवाड़ जिले के प्रभारी मंत्री संतोष लाड ने भविष्यवाणी की है कि 2024 में भारत में मोदी सरकार नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास है कि वे फिर से सत्ता में आएंगे परन्तु हमारी गणना के मुताबिक 2024 में देश में मोदी सरकार फिर से सत्ता में नहीं आएगी।

शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लाड ने कहा कि गारंटी योजनाओं को लेकर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का समीकरण बिगडऩे के आसार हैं। वे 2024 में दोबारा सत्ता में आने की योजना बना रहे हैं परन्तु ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और आलाकमान लोकसभा चुनाव के लिए सर्वे करा रहा है। हम भाजपा के घोटालों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

लाड ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है। कोई गुट भी नहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि जारकीहोली और डीके शिवकुमार के बीच कोई मतभेद है। अनुदान की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारी पार्टी की विचारधारा को स्वीकार कर पार्टी में आ रहे हैं। हमें कोई डर नहीं है। उन्हीं से पूछें कि वे भाजपा छोडक़र कांग्रेस में क्यों आ रहे हैं।

मंत्री लाड ने कहा कि हमारे देश को आजादी मिले 70 साल हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी को दानदाताओं से 700 करोड़ रुपए मिले हैं तो वहीं भाजपा पार्टी फंड में 8,500 करोड़ रुपए को पार कर लिया है। इससे लोगों को पता चल जाएगा कि अमीरों की पार्टी किसकी है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने आईटी रिपोर्ट पढ़ी है। कहीं भी कांग्रेस नेताओं का जिक्र नहीं है। इतने सालों से वे ही जांच को अपनी जेब में लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या इतने वर्षों में किसी को सजा हुई है।

मंत्री लाड ने कहा कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में हमारा गठबंधन अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *