रील्स के लिए 3,000 फीट गहरी खाई के मुहाने पर दौड़ाई थाररानी झरी व्यू प्वाइंट पर वाहन प्रवेश प्रतिबंध के बावजूद खतरनाक करतूत करते पर्यटक।

रानी झरी व्यू प्वाइंट पर वाहन प्रवेश प्रतिबंध के बावजूद पर्यटकों की खतरनाक करतूत

वन विभाग ने जीप जब्त कर मामला दर्ज किया

चिक्कमगलूरु। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए पर्यटकों द्वारा जान जोखिम में डालने का मामला सामने आया है। चिक्कमगलूरु जिले के मूडिगेरे तालुक स्थित प्रसिद्ध रानी झरी पर्यटन स्थल पर बेंगलूरु से आए पर्यटकों ने करीब 3,000 फीट गहरी खाई के किनारे थार जीप दौड़ाकर खतरनाक करतब किया।

प्रतिबंध के बावजूद व्यू प्वाइंट तक पहुंचाई जीप

सुंकसाले ग्राम पंचायत क्षेत्र के रानी झरी व्यू प्वाइंट पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। इसके बावजूद पर्यटकों ने थार जीप को प्रतिबंधित क्षेत्र में ले जाकर खाई के बेहद करीब खतरनाक तरीके से चलाया। जरा-सा भी संतुलन बिगडऩे पर जीप के गहरी खाई में गिरने की आशंका थी।

वन विभाग ने जब्त की जीप

घटना की जानकारी मिलते ही कलसा वन क्षेत्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन कानून के उल्लंघन के आरोप में उन्होंने थार जीप को जब्त कर संबंधित पर्यटकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की इस हरकत पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के बजाय कुछ पर्यटक सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे खतरनाक कृत्यों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *