106 साल बाद 362 परिवारों को मिला घर का हकहुब्बल्ली की सेटलमेंट शांतिनिकेतन कॉलोनी के 362 परिवारों को हक-पत्र वितरित करते विधायक प्रसाद अब्बय्या।

शताब्दी से आवास अधिकार की प्रतीक्षा खत्म

पट्टा मिलने से परिवारों को मिली कानूनी सुरक्षा

हुब्बल्ली। सेटलमेंट शांतिनिकेतन कॉलोनी के 362 परिवारों को 106 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद उनके मकानों का कानूनी अधिकार मिल गया। कर्नाटक झुग्गी विकास मंडल (बोर्ड) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष एवं हुब्बली-धारवाड़ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रसाद अब्बय्या ने परिवारों को हक-पत्र (पट्टा) वितरित किए।

घर गरीबों की सबसे बड़ी सुरक्षा

इस अवसर पर प्रसाद अब्बय्या ने कहा कि गरीबों के लिए घर केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य का आधार है। वर्षों से कॉलोनी के निवासी जिन मकानों में रह रहे थे, उनके कानूनी अधिकार की मांग करते आ रहे थे। हक-पत्र मिलने से सैकड़ों परिवारों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार समाप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि हुब्बल्ली-धारवाड़ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आवास अधिकार से वंचित गरीब परिवारों को हक-पत्र दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक क्षेत्र में 2,000 से अधिक मकानों के हक-पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

शिक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

अब्बय्या ने गरीब परिवारों से बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को मजबूत आधार देती है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा के महत्व पर विशेष बल दिया था। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने पर उनके भविष्य को कोई छीन नहीं सकता।

कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त रुद्रेश गाली, श्रीनिवास बेलदड़ी, सुबानी मल्लाड, मायलारप्पा गदग, रजनीकांत बीजवाड़, चेतन हिरेकेरूर, शिवानंद मुत्तण्णवर, शरीफ अद्वानी, सुरेश गायकवाड़, जगदीश बल्लारी, रवि बीजवाड़, शंकर सिंगनल्ली, पवन बीजवाड़, नासीर असुंडी, मुस्ताक अत्तार, गुरुनाथस्वामी और देवेंद्र भजंत्री सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *