जयपुर स्कूल परिसर में हमले की न्यायिक जांच की मांगबाबाजान मुधोल।

बाबाजान मुधोल ने की दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

हुब्बल्ली। राजस्थान के जयपुर जिले के रामपुर-कंवरपुर सरकारी स्कूल के आसपास पशु बांधे जाने से उत्पन्न कथित अव्यवस्था की जांच करने गई सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (सीजेपी) की टीम पर कथित हमले की राष्ट्रीय अहिंद संगठन ने कड़ी निंदा की है। संगठन ने घटना की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की राजस्थान सरकार से मांग की।

हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

राष्ट्रीय अहिंद संगठन की राज्य प्रचार समिति के अध्यक्ष बाबाजान मुधोल और अध्यक्ष मुत्तन्ना शिवल्ली ने आरोप लगाया कि टीम के सदस्यों पर पथराव और मारपीट की गई तथा वाहनों में तोडफ़ोड़ कर मोबाइल फोन छीनकर क्षतिग्रस्त किए गए। उन्होंने हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

मुधोल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, सुरक्षित भवन, शौचालय, पेयजल, स्वच्छता और शिक्षकों की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है। जनहित के मुद्दे उठाने वालों पर हिंसक हमला लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने पर जोर

उन्होंने कहा कि स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने लाने के बजाय सरकार को सरकारी विद्यालयों के बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान देना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा और गोपनीयता के साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं जनहित में निगरानी के अधिकार की रक्षा भी जरूरी है।

नेताओं ने जयपुर की घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस अवसर पर मौला साब नदाफ, यूसुफ बल्लारी, शमशीर गंजेवाले, रमेश भोसले, केशव मूर्ति, विजय कुमार, करीम लक्कुंडी, पीर साब नदाफ, शंकर भोजगार और बीरप्पा कटगी सहित विभिन्न संगठनों के नेता उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *