पटाखों के शोर से घबराईं भेड़ें, नहर में गिरकर 80 की मौतनहर में गिरकर मरी भेड़ें।

यादवाड़ गांव में श्रीकुरि लक्ष्मी देवी मेले के दौरान हादसा

करीब 20 लाख रुपए का नुकसान

मूडलगी (बेलगावी)। जिले के मूडलगी तालुक के यादवाड़ गांव में पटाखों की तेज आवाज से घबराकर करीब 80 भेड़ों के नहर में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा रविवार रात श्रीकुरि लक्ष्मी देवी के वार्षिक मेले के दौरान हुआ।

पटाखों की आवाज से मची भगदड़

श्रावण मास के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी चरवाहे एकत्र होकर श्रीकुरि लक्ष्मी देवी का मेला मना रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी भेड़ों को एक स्थान पर इक_ा कर रखा था। इसी बीच पटाखे फोड़े जाने से तेज आवाज हुई और भेड़ें बुरी तरह घबरा गईं।

घबराई भेड़ें इधर-उधर भागने लगीं और पास में स्थित नहर में जा गिरीं। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भेड़ें नहर में फंस गईं। हादसे में करीब 75 भेड़ और पांच मेमनों की मौत होने की जानकारी है।

चरवाहों को भारी आर्थिक नुकसान

चरवाहों के अनुसार मृत पशुओं की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए है। अचानक हुई इस घटना से चरवाहे सदमे में हैं। उनका कहना है कि पहले कभी मेले के दौरान इस तरह की घटना नहीं हुई थी। पटाखों की तेज आवाज के कारण पशुओं के भयभीत होकर नहर में गिरने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *