भूतनाल झील में छह शव मिलने से सनसनीभूतनाल झील में छह शव मिलने से सनसनी

मां समेत पांच बच्चों के डूबने की आशंका, 24 अगस्त से थे लापता

विजयपुर। शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक भूतनाल झील में बुधवार सुबह छह शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में एक महिला और पांच बच्चे शामिल हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सभी के एक ही परिवार के होने तथा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।

झील में एक साथ मिले छह शव

स्थानीय लोगों ने सुबह करीब आठ बजे झील के किनारे पानी में शव तैरते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आदर्श नगर पुलिस, अग्निशमन दल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को पानी से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान विजयपुर के तोरवी क्षेत्र के निवासी के तौर पर की गई है। मृतकों में दो बालक, तीन बालिकाएं और उनकी मां शामिल हैं। बताया गया कि छहों के लापता होने की शिकायत 24 अगस्त को विजयपुर ग्रामीण थाने में दर्ज कराई गई थी।

आत्महत्या की आशंका, जांच जारी

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इससे पहले स्थानीय लोगों ने आशंका जताई थी कि झील देखने आए लोगों का पैर फिसलने से हादसा हुआ होगा।

घटना की जानकारी मिलते ही डीवाइएसपी नागराज, आदर्श नगर थाने के उपनिरीक्षक सीताराम लमाणी सहित पुलिस और अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस मृतकों की पहचान और घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *