हुब्बल्ली। राज्य सरकार ने कई भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत हुब्बल्ली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार का भी तबादला कर दिया गया है।
सरकार के आदेश के अनुसार, बेलगावी के पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत बोर्से भूषण गुलाबराव को स्थानांतरित कर हुब्बल्ली-धारवाड़ का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
शशिकुमार को फिलहाल नई जिम्मेदारी दिए जाने संबंधी जानकारी आदेश में स्पष्ट नहीं की गई है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य के कई आइपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

