कथित अवैध संबंध के शक में दंपती में था विवाद
समझौते की कोशिश भी रही विफल
हुब्बल्ली। पत्नी के कथित अवैध संबंध के शक में पति द्वारा उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना धारवाड़ तालुक के गरग गांव में सामने आई है। घटना गरग के मौलाली गली में हुई। मृतका की पहचान सलमा (22) और उसके पति की पहचान मौलासाब (28) के तौर पर की गई है।
दो दिन पहले हुई थी सुलह की कोशिश
पुलिस ने बताया कि पत्नी के कथित अवैध संबंध को लेकर दंपती के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए दो दिन पहले दोनों परिवारों के सदस्यों ने बैठक कर समझौता कराने का प्रयास भी किया था। हालांकि, विवाद का समाधान नहीं हो सका।
इसी बात को लेकर शुक्रवार को मौलासाब ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही धारवाड़ की जिला पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गरग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दंपती के बीच विवाद के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

