फंदे में फंसा घायल भालू, इलाज से पहले मौतमृत भालू।

शिवपुर आरक्षित वन क्षेत्र में शरारती तत्वों ने लगाया था फंदा

गर्दन और पैर में कसने से गंभीर रूप से घायल हुआ वन्यजीव

होसपेट (विजयनगर)। विजयनगर जिले के शिवपुर आरक्षित वन क्षेत्र में फंदे में फंसे एक भालू की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। भालू गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था और उसे सुरक्षित निकालने के बाद कमलापुर चिडिय़ाघर ले जाया जा रहा था।

स्थानीय लोगों ने शिवपुर आरक्षित वन क्षेत्र में एक भालू को फंदे में फंसा और तड़पता देखा। उन्होंने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हलगापुर के सर्वे नंबर 487 के अंतर्गत ताले बसापुर तांडा से ओबलापुर गांव जाने वाले मार्ग के समीप स्थित वन क्षेत्र में पहुंची और भालू को खोज निकाला।

बेहोश कर फंदे से निकाला

भालू की गर्दन और पैर में फंदा बुरी तरह कस गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। कमलापुर चिडिय़ाघर के पशु चिकित्सकों की सहायता से उसे बेहोश किया गया और सावधानीपूर्वक फंदे से मुक्त कराया गया।

इसके बाद भालू को बेहतर उपचार के लिए कमलापुर चिडिय़ाघर ले जाया जा रहा था। लेकिन गुंडा ट्री पार्क के पास उसने दम तोड़ दिया।

वन विभाग ने भालू का शिकार करने या उसे पकडऩे के उद्देश्य से फंदा लगाने वाले शरारती तत्वों की तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों ने आरोपियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में व्यापक खोज अभियान शुरू किया है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *