मछलीपट्टनम और गुंतकल के लिए चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस
कर्नाटक के 8 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
हुब्बल्ली। कर्नाटक से आंध्र प्रदेश के लिए रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। शिवमोग्गा टाउन से आंध्र प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए दो विशेष एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे विभाग ने इन ट्रेनों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इससे कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई जिलों के बीच आवागमन आसान होगा।
मछलीपट्टनम-शिवमोग्गा विशेष एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 07217 मछलीपट्टनम-शिवमोग्गा टाउन एक्सप्रेस 30 अगस्त, रविवार को मछलीपट्टनम से दोपहर 3.55 बजे रवाना होकर 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे शिवमोग्गा टाउन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 07218 शिवमोग्गा टाउन-मछलीपट्टनम एक्सप्रेस 2 सितंबर, बुधवार को शाम 5.40 बजे शिवमोग्गा से रवाना होकर 3 सितंबर को दोपहर 3.55 बजे मछलीपट्टनम पहुंचेगी।
कर्नाटक में यह ट्रेन यलहंका जंक्शन, तुमकूरु, तिपटूर, अरसीकेरे, बीरूर जंक्शन, तरीकेरे और भद्रावती समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
इसके मार्ग में गुडिवाडा, विजयवाड़ा, कृष्णा कैनाल, गुंटूर, नरसरावपेट, डोनकोंडा, मार्कापुर रोड, कंबम, गिद्दलूर, नंदयाल, बेत्तंचेरला, डोन जंक्शन, गुत्ती, अनंतपुर, धर्मावरम, श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम, हिंदूपुर और यलहंका सहित कई स्टेशन शामिल हैं।
अनुमानित किराया
स्लीपर (एसएल): 450-550 रुपए
3-टियर एसी (3ए): 1,200-1,400 रुपए
2-टियर एसी (2ए): 1,700-1,900 रुपए
शिवमोग्गा-गुंतकल विशेष एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 07219 शिवमोग्गा टाउन-गुंतकल विशेष एक्सप्रेस 31 अगस्त, सोमवार को शाम 5.40 बजे शिवमोग्गा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे गुंतकल पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 07220 गुंतकल-शिवमोग्गा टाउन विशेष एक्सप्रेस 2 सितंबर, बुधवार को रात 1.45 बजे गुंतकल से रवाना होकर उसी दिन दोपहर 3 बजे शिवमोग्गा टाउन पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव भद्रावती, तरीकेरे, बीरूर जंक्शन, अरसीकेरे जंक्शन, तिपटूर, तुमकूरु, यलहंका जंक्शन, हिंदूपुर, श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम, धर्मावरम जंक्शन और अनंतपुर में होगा।
इन दोनों विशेष ट्रेनों से शिवमोग्गा और कर्नाटक के अन्य हिस्सों से आंध्र प्रदेश के विभिन्न शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

