यात्रियों की सुविधा के लिए छह माह का प्रायोगिक ठहराव
1 सितंबर से सेवा शुरू
हुब्बल्ली। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) के हुब्बल्ली मंडल ने कैसल रॉक-मिरज-कैसल रॉक अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेनों (17334/17333) को बागेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है।
दोनों ट्रेनों का समय निर्धारित
कैसल रॉक-मिरज एक्सप्रेस (17334) रात 10.04 बजे बागेवाड़ी पहुंचेगी और एक मिनट बाद 10.05 बजे रवाना होगी। वहीं, मिरज-कैसल रॉक एक्सप्रेस (17333) दोपहर 1.18 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 1.19 बजे रवाना होगी।
हुब्बल्ली मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, यह अस्थायी ठहराव 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक छह महीने की अवधि के लिए लागू रहेगा। इस दौरान यात्रियों को बागेवाड़ी से दोनों दिशाओं में यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

