मंगलद्वीप एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव भी रद्द
मेंगलूरु। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत यार्ड पुनर्निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के परिचालन मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से संशोधित मार्ग और ठहराव की जानकारी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
मंगलद्वीप एक्सप्रेस का मार्ग बदला
ट्रेन संख्या 12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम जंक्शन मंगलद्वीप एक्सप्रेस 3 से 15 अक्टूबर तक हजरत निजामुद्दीन-मथुरा जंक्शन-नागदा जंक्शन-मक्सी जंक्शन-भोपाल जंक्शन मार्ग से चलेगी। इस दौरान आगरा कैंट, मुरैना, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन और बीना जंक्शन पर इसका ठहराव नहीं होगा।
इसी तरह ट्रेन संख्या 12617 एर्नाकुलम जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन मंगलद्वीप एक्सप्रेस 25 सितंबर से 13 अक्टूबर तक भोपाल जंक्शन-मक्सी जंक्शन-गुना जंक्शन-ग्वालियर जंक्शन मार्ग से संचालित होगी। इस ट्रेन का बीना जंक्शन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन पर ठहराव रद्द रहेगा।
सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी प्रभावित
ट्रेन संख्या 12643 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना होकर इटारसी जंक्शन-जबलपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन मार्ग से चलेगी। इस दौरान भोपाल जंक्शन और बीना जंक्शन पर ट्रेन नहीं रुकेगी।
रेलवे के अनुसार, ये बदलाव उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र में चल रहे यार्ड पुनर्निर्माण कार्य के कारण किए गए हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

