दो दिवसीय खेल महोत्सव में 58 टीमों ने लिया हिस्सा
हुब्बल्ली। ऑक्सफोर्ड कॉलेज की ओर से 11 और 21 सितंबर को दो दिवसीय ऑक्सफोर्ड एरिना-2026 खेल महोत्सव आयोजित किया गया। वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. मंजुनाथ जी.एम., उपप्राचार्य डॉ. अल्स्टाइन विक्टर आर्थर, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिताओं में कुल 58 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें पुरुष वॉलीबॉल की 20, महिला वॉलीबॉल की 5 टीमों के साथ कैरम के 15, टेबल टेनिस के 10 और शतरंज के 8 प्रतिभागी शामिल रहे।
विजेताओं का सम्मान
समापन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष वसंत होरट्टी ने खिलाडिय़ों के जज्बे और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।
पुरुष वॉलीबॉल में नेहरू पीयू कॉलेज, हुब्बल्ली विजेता तथा नेहरू डिग्री कॉलेज, हुब्बल्ली उपविजेता रहा। महिला वर्ग में विमेन्स कॉलेज, हुब्बल्ली विजेता और जे.जी. डिग्री कॉलेज, हुब्बल्ली उपविजेता रहा। कैरम में विशाल जेएसएस कॉलेज, धारवाड़ विजेता रहा।
टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में साईप्रसाद (जे.जी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स) और महिला वर्ग में श्रुति (जे.जी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स) विजेता रहीं। शतरंज में डॉ. विनोद धागे एवं डॉ. प्रमोद बी. विजेता रहे। कैरम युगल में आयुष केएलइ सीबीए और जयंत केएलइ सीबीए ने बाजी मारी।
प्राचार्य प्रो. मंजुनाथ ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उपप्राचार्य डॉ. अल्स्टाइन विक्टर आर्थर ने आभार व्यक्त किया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

