सीआर-7 एफसी हुब्बल्ली बना राज्य आमंत्रित फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियनफुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता सीआर-7 एफसी हुब्बल्ली टीम ट्रॉफी के साथ।

फाइनल में पर्पल एफसी को 1-0 से हराया, महबूब ने दागा निर्णायक गोल

हुब्बल्ली। शहर के नेहरू स्टेडियम में 28 से 30 अगस्त तक आयोजित ‘कर्नाटक राज्य आमंत्रित 11-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट-2026’ का खिताब सीआर-7 एफसी हुब्बल्ली ने जीत लिया। रविवार को खेले गए फाइनल में सीआर-7 एफसी ने पर्पल एफसी हुब्बल्ली को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। मैच के 30वें मिनट में महबूब ने निर्णायक गोल किया। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

पहले सेमीफाइनल में सीआर-7 एफसी हुब्बल्ली ने करुनाडु एफसी दावणगेरे को टाई-ब्रेकर (सडन डेथ) में 5-4 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में पर्पल एफसी हुब्बल्ली ने मिनिट्समेन एफसी हुब्बल्ली को टाई-ब्रेकर में 4-2 से पराजित किया।

तीसरे स्थान के मुकाबले में मिनिट्समेन एफसी धारवाड़ ने करुनाडु एफसी दावणगेरे को 2-0 से हराया। विनायक ने 18वें और जॉय ने 19वें मिनट में गोल किए।

व्यक्तिगत पुरस्कार: गोल्डन ग्लव्स—अजय (मिनिट्समेन एफसी धारवाड़), गोल्डन बूट—राजेश (पर्पल एफसी हुब्बल्ली), गोल्डन बॉल—महबूब (सीआर-7 एफसी हुब्बल्ली)।

टीम क्रम: चैंपियन—सीआर-7 एफसी हुब्बल्ली, उपविजेता—पर्पल एफसी हुब्बल्ली, तीसरा—मिनिट्समेन एफसी धारवाड़, चौथा—करुनाडु एफसी दावणगेरे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *