बाबा रामदेव मंदिर के पास बनेगा चार मंजिला भवनबाबा रामदेव मंदिर भवन निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित समाज के गणमान्य।

मंदिर के नवीनीकरण पर भी होगा जल्द निर्णय

बाबा रामदेव मरुधर सेवा संघ हुब्बल्ली की बैठक में लिए कई निर्णय

हुब्बल्ली. बाबा रामदेव मरुधर सेवा संघ हुब्बल्ली की ओर से बाबा रामदेव मंदिर और उससे जुड़ी धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। रामदेव मंदिर के पास चार मंजिला नया भवन बनाने का कार्य शुरू किया गया है। मंगलवार को बाबा रामदेव मरुधर सेवा संघ हुब्बल्ली की बैठक में भवन निर्माण को गति देने के साथ ही वर्तमान मंदिर के नवीनीकरण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। राजस्थान से पंडितों को बुलाकर मंदिर के नवीनीकरण की रूपरेखा पर राय ली जा रही है।

उनकी सलाह के बाद मंदिर के नवीनीकरण को लेकर अंतिम निर्णय किया जाएगा। दरअसल, संघ की ओर से मंदिर के पास नए भवन की योजना काफी पहले से बनाई गई थी। 28 मई 2025 को नए भवन के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया था। उस समय संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पंडितों के सान्निध्य में पूजा-पाठ और हवन किया गया था। भवन निर्माण को लेकर समाज के लोगों में उत्साह रहा और अब यह योजना निर्माण कार्य के रूप में आगे बढ़ रही है।

1990 में हुई थी मंदिर की स्थापना

बाबा रामदेव मरुधर सेवा संघ हुब्बल्ली के अध्यक्ष उदाराम प्रजापत थलवाड़ एवं महासचिव मालाराम देवासी बिठूजा ने बताया कि बाबा रामदेव मरुधर सेवा संघ की धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों का केंद्र यह मंदिर लंबे समय से प्रवासी राजस्थानी समाज की आस्था का प्रमुख स्थान बना हुआ है। हुब्बल्ली के गब्बुर गली में बाबा रामदेव मंदिर की स्थापना 1990 में हुई थी। मंदिर निर्माण के बाद से यहां नियमित रूप से धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं। बाबा रामदेव जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम, जागरण और शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है।

भूमि पूजन के बाद अब निर्माण को गति

नए भवन के लिए भूमि पूजन के दौरान ही संघ की ओर से इसे समाज के सहयोग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया था। मंगलवार की बैठक में निर्माण कार्य को गति देने, आवश्यक कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने तथा समाज के सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। नए भवन का निर्माण वर्तमान बाबा रामदेव मंदिर के पास करवाया जा रहा है।

मंदिर के नवीनीकरण की भी तैयारी

नए भवन के साथ वर्तमान मंदिर के नवीनीकरण की योजना पर भी काम शुरू किया गया है। मंदिर के स्वरूप, आवश्यक मरम्मत और नवीनीकरण से जुड़े पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान से पंडितों को बुलाया गया है। उनकी राय और सुझाव लेने के बाद मंदिर के नवीनीकरण का अंतिम स्वरूप तय किया जाएगा।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

बाबा रामदेव मरुधर सेवा संघ हुब्बल्ली की मंगलवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष उदाराम प्रजापत, उपाध्यक्ष चैनाराम चौधरी एवं नरपतसिंह बालोत, महासचिव मालाराम देवासी, कोषाध्यक्ष ललित दैय्या, सह कोषाध्यक्ष जालमसिंह देवड़ा, दूदाराम चौधरी, लखमीचंद गांधीमुथा, सुरेश सी. जैन लक्की, किशोर पटेल, कांतिलाल राजपुरोहित, हरिभाई सुथार, रमेश राजपुरोहित, अभिषेक मेहता, अनूप दर्जी, धर्मेंद्र माली, खिमजी दैय्या, केसाराम पटेल, रामलाल जणवा चौधरी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *