मेंगलूरु टेक्नोवांजा 2026 में संस्थापक प्रवर हेगड़े सम्मानित
स्वदेशी मॉड्यूलर 3डी प्रिंटर का प्रदर्शन
सिरसी। कर्नाटक सरकार के आइटी-बीटी विभाग और कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन (केडीइएम) की ओर से मेंगलूरु में आयोजित ‘मेंगलूरु टेक्नोवांजा 2026’ में सिरसी के स्टार्टअप ‘प्रोभारत टेक्नोलॉजीज’ को विशेष सम्मान मिला।
सरकार की ‘एलिवेट’ योजना की विजेता कंपनी के संस्थापक एवं सीइओ प्रवर हेगड़े को मुख्य मंच पर केडीइएम के सीइओ संजीवकुमार गुप्ता ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्व हेगड़े, रितेशराज हिरास्कर और नितिन नायक मौजूद रहे।
स्वदेशी 3डी प्रिंटर बना आकर्षण
प्रोभारत टेक्नोलॉजीज ने समावेश में अपना नया स्वदेशी मॉड्यूलर 3डी प्रिंटर प्रदर्शित किया। कंपनी के अनुसार, इसे भविष्य में 3डी प्रिंटिंग के साथ पीसीबी प्रोटोटाइपिंग और पीसीबी निर्माण जैसे विभिन्न मॉड्यूलर उपकरणों को एक ही प्लेटफॉर्म पर संचालित करने की क्षमता के साथ विकसित किया जा रहा है।
सीइओ प्रवर हेगड़े ने कहा कि ‘एलिवेट’ और ‘बियॉन्ड बेंगलूरु’ जैसे सरकारी मंचों से सिरसी जैसे शहर से स्वदेशी हार्डवेयर विकसित करने के प्रयासों को मजबूती मिली है। कंपनी का लक्ष्य भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के लिए स्वदेशी डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार करना है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

