सोना जीता, पर बधाई का फोन नहीं आयामेंगलूरु में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली एम.आर. पूवम्मा।

दूसरे राज्यों के खिलाडिय़ों को तुरंत मिलती है बधाई

23 साल से कर्नाटक का प्रतिनिधित्व कर रहीं पूवम्मा ने जताई पीड़ा

मेंगलूरु। एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली एम.आर. पूवम्मा ने पदक जीतने के बाद राज्य सरकार से तत्काल बधाई का फोन नहीं मिलने पर अपनी पीड़ा जाहिर की।

शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूवम्मा ने कहा कि 23 वर्षों से कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के बावजूद स्वर्ण जीतने के क्षण राज्य के मुख्यमंत्री या खेल मंत्री की ओर से कोई फोन नहीं आया।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के खिलाडिय़ों के पदक जीतते ही वहां के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री फोन कर बधाई देते हैं। प्रतियोगिता स्थल पर जब साथी खिलाडिय़ों ने उनसे पूछा कि आपके राज्य से किसका फोन आया, तो वह कोई जवाब नहीं दे सकीं। उन्होंने कहा कि यह क्षण उनके लिए बेहद निराशाजनक था।

पूवम्मा ने कहा कि भारत लौटने के बाद मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर सहित कई गणमान्य लोगों ने फोन कर उनसे बातचीत की।

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य आइवन डिसोजा ने कहा कि एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को अन्य राज्यों की तरह समान प्रोत्साहन राशि, सरकारी नौकरी और आवश्यक सुविधाएं दिलाने के लिए सरकार के समक्ष मामला उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री से मिलकर खिलाडिय़ों को समान नकद पुरस्कार दिलाने की मांग की जाएगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *