एशियाई खेलों की स्वर्णिम उड़ान: पूवम्मा को सीएम शिवकुमार का फोनमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार।

मेंगलूरु पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत, खेल पुरस्कार राशि बढ़ाने की उठाई मांग

मेंगलूरु। जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियाई खेलों में भारत को महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक दिलाने वाली मेंगलूरु की एथलीट एम.आर. पूवम्मा का शुक्रवार को मंगलूरु पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पूवम्मा भारतीय टीम की उस चौकड़ी का हिस्सा थीं, जिसने 3 मिनट 29.69 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।

पूवम्मा की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने उन्हें फोन कर बधाई दी और 6 अक्टूबर को बेंगलूरु में मुलाकात के लिए आमंत्रित किया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद मेंगलूरु लौटने पर प्रशंसकों, खेलप्रेमियों और विभिन्न संगठनों ने उनका फूल बरसाकर स्वागत किया।

तीन एशियाई खेल, छह पदक

पूवम्मा के लिए यह उपलब्धि खास इसलिए भी है क्योंकि यह उनके तीसरे एशियाई खेलों में छठा पदक है। इस बार उन्होंने महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण के अलावा मिश्रित 4 गुणा 400 मीटर रिले में भी रजत पदक जीता।

उन्होंने बताया कि स्टेडियम में भारत का राष्ट्रगान बजना उनके लिए बेहद गर्व का क्षण था। शुरुआत में सम्मान और बधाई नहीं मिलने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने उनसे संपर्क कर बधाई दी।

पुरस्कार राशि बढ़ाए सरकार

पूवम्मा ने खिलाडिय़ों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि हरियाणा जैसे राज्यों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपए तक दिए जा रहे हैं, जबकि कर्नाटक में 35 लाख रुपए की राशि है। उन्होंने युवा एथलीटों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में पुरस्कार राशि बढ़ाने की मांग की।

पूवम्मा की मांग अब कर्नाटक में खिलाडिय़ों को मिलने वाली पुरस्कार राशि और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की सरकारी नीति पर बहस का मुद्दा बन सकती है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *