11 महिला श्रद्धालु बाल-बाल बचीं
पलटी क्रूजर के शीशे तोडक़र ग्रामीणों ने निकाला
बागलकोट। सवदत्ती यल्लम्मा के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर और ट्रैक्टर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-218 पर आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा खानापुर खणिवे के चिर्लकोप्पा क्रॉस के पास हुआ। टक्कर के बाद क्रूजर पलट गई। हालांकि, उसमें सवार सभी 11 महिला श्रद्धालु और चालक बाल-बाल बच गए।
विजयपुर जिले के मलघाण गांव के श्रद्धालु सवदत्ती यल्लम्मा के दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे। क्रूजर में चालक समेत 11 महिलाएं सवार थीं। हादसे में चालक समेत चार-पांच महिलाओं को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य को मामूली चोटें लगीं।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पलटी क्रूजर के शीशे तोडक़र अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को ऑटो-रिक्शा से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से आगे के इलाज के लिए तालुक अस्पताल भेजा गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
