फोर्ट और क्रॉस मैदान क्षेत्र में बजेगा प्रोटोटाइप सायरन, मनपा ने कहा—घबराएं नहीं
मुंबई। शहर में 8 और 9 अक्टूबर को प्रोटोटाइप सायरन उपकरण की जांच की जाएगी। इस दौरान फोर्ट स्थित पुराने सचिवालय और क्रॉस मैदान के पास नागरी सुरक्षा महाविद्यालय की इमारतों पर लगाए गए सायरन बजाए जाएंगे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से सायरन की आवाज सुनकर घबराने या किसी तरह का भ्रम पालने से बचने की अपील की है।
नागरी सुरक्षा महानिदेशक, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) की टीम ने यह प्रोटोटाइप सायरन उपकरण तैयार किया है। इन्हें फोर्ट स्थित पुराने सचिवालय की संलग्न इमारत तथा क्रॉस मैदान स्थित नागरी सुरक्षा महाविद्यालय की इमारत पर स्थापित किया गया है।
मनपा ने स्पष्ट किया कि सायरन की यह जांच पूर्व निर्धारित है और इसका किसी वास्तविक आपात स्थिति या खतरे से कोई संबंध नहीं है। इसलिए सायरन बजने पर नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।
प्रशासन ने नागरिकों से जांच में सहयोग करने तथा किसी भी अनधिकृत सूचना या अफवाह पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
