मेंगलूरु से 5 नए शहरों के लिए उड़ानेंमेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।

रास अल खैमाह और कुवैत से सीधा हवाई संपर्क

हैदराबाद सेवा बहाल, साप्ताहिक उड़ानें 181 से बढक़र 195 होंगी

मेंगलूरु। तटीय कर्नाटक के हवाई संपर्क को नई उड़ान मिलने जा रही है। मेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में पांच नए गंतव्यों को शामिल किया गया है। इसके तहत संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह और कुवैत के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी, जबकि हैदराबाद की सेवा बहाल की जाएगी। इसके अलावा लक्षद्वीप के अगत्ती और पुणे के लिए भी नई उड़ानें शुरू होंगी। नए कार्यक्रम के लागू होने पर साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 181 से बढक़र 195 हो जाएगी।

अगत्ती और पुणे के लिए रोजाना उड़ान

फ्लाई91 एयरलाइन मेंगलूरु से अगत्ती और पुणे के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करेगी। दोनों मार्गों पर मिलाकर सप्ताह में 14 उड़ानें संचालित होंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन सेवा बहाल करेगी। इसके अलावा इंडिगो मुंबई मार्ग पर अतिरिक्त उड़ानें चलाएगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलूरु और हैदराबाद के लिए हवाई संपर्क मजबूत करने पर भी ध्यान देगी।

इन सेवाओं से यात्रियों को प्रमुख कारोबारी केंद्रों, पर्यटन स्थलों और आगे की हवाई यात्रा के लिए महत्वपूर्ण शहरों तक पहुंचने के अधिक विकल्प मिलेंगे।

खाड़ी देशों के लिए बढ़ेंगी उड़ानें

खाड़ी देशों में काम करने वाले तटीय कर्नाटक के लोगों के लिए भी हवाई संपर्क बेहतर होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस कुवैत की सेवा फिर शुरू करने के साथ अबू धाबी, बहरीन और दुबई के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाएगी। इससे मेंगलूरु से इस एयरलाइन की अंतरराष्ट्रीय साप्ताहिक उड़ानें 34 से बढक़र 45 हो जाएंगी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 59 प्रति सप्ताह

नए शीतकालीन कार्यक्रम के तहत हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की साप्ताहिक संख्या 48 से बढक़र 59 होने की संभावना है। दम्माम, दोहा, जेद्दा, मस्कट, अबू धाबी और दुबई के लिए मौजूदा सेवाएं भी जारी रहेंगी।

उड़ानों में इस विस्तार से तटीय कर्नाटक और खाड़ी देशों के बीच संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है। इससे प्रवासी कामगारों के साथ कारोबार, पर्यटन और पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी लाभ मिल सकता है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *