मेंगलूरु से हवाई सफर होगा महंगामेंगलूरु हवाईअड्डा।

यात्री शुल्क करीब दोगुना करने की तैयारी

4,200 करोड़ रुपए के हवाईअड्डा विकास की लागत यात्रियों से वसूलने का प्रस्ताव

घरेलू प्रस्थान शुल्क 735 रुपए से बढक़र 1,440 रुपए

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर 2,210 रुपए तक बोझ

मेंगलूरु। मेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों की जेब पर आने वाले वर्षों में बड़ा बोझ पड़ सकता है। हवाईअड्डे के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 4,205.87 करोड़ रुपए निवेश की योजना के साथ संचालक कंपनी ने यात्री विकास शुल्क (यूडीएफ) में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। मंजूरी मिली तो घरेलू उड़ानों से रवाना होने वाले यात्रियों का शुल्क मार्च 2031 तक मौजूदा 735 रुपए से बढक़र 1,440 रुपए और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का 1,120 रुपए से बढक़र 2,210 रुपए हो सकता है।

प्रस्ताव के पहले चरण में 1 दिसंबर 2026 से घरेलू प्रस्थान शुल्क 890 रुपए और अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान शुल्क 1,360 रुपए करने की योजना है। घरेलू आगमन पर शुल्क 315 रुपए से बढ़ाकर 380 रुपए और अंतरराष्ट्रीय आगमन पर 480 रुपए से 580 रुपए करने का भी प्रस्ताव है। आगे चलकर ये दरें क्रमश: 620 रुपए और 940 रुपए तक पहुंच सकती हैं।

विकास की कीमत चुकाएंगे यात्री

अदाणी समूह की मेंगलूरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने 2026 से 2031 के बीच रनवे, टैक्सीवे, विमान पार्किंग क्षेत्र, टर्मिनल और अन्य सुविधाओं के विस्तार के लिए यह निवेश प्रस्तावित किया है। कंपनी का लक्ष्य 2035 तक सालाना 50 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता विकसित करना है।

हालांकि, शुल्क वृद्धि पर अंतिम फैसला भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (एईआरए) को करना है। मंजूरी मिलने पर बढ़ा हुआ शुल्क टिकट की कुल कीमत में जुड़ जाएगा। विमानन क्षेत्र के विशेषज्ञों ने निवेश और शुल्क वृद्धि को यात्री संख्या में बढ़ोतरी के अनुरूप रखने की जरूरत जताई है।

फिलहाल राहत की बात यही है कि प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। प्राधिकरण के फैसले के बाद ही स्पष्ट होगा कि यात्रियों को कब से और कितना अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *