दीपावली और पंचायत चुनावों के लिए बेंगलूरु-जोधपुर विशेष ट्रेन की मांगभरत जैन।

भाजपा राजस्थानी प्रवासी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक भरत जैन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

अतिरिक्त फेरे चलाने का भी आग्रह

होसपेट (विजयनगर)। दीपावली पर्व और राजस्थान में आगामी पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों के चलते कर्नाटक में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों की सुविधा के लिए बेंगलूरु से जोधपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने की मांग की गई है। भाजपा राजस्थानी प्रवासी प्रकोष्ठ, कर्नाटक प्रदेश के सह-संयोजक भरत जैन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर विशेष ट्रेन के साथ नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का आग्रह किया है।

जैन ने पत्र में कहा कि कर्नाटक में बड़ी संख्या में राजस्थानी प्रवासी रहते हैं। दीपावली पर परिवार के साथ त्योहार मनाने और राजस्थान में मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं। लेकिन नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची और आरक्षित टिकटों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हुब्बल्ली-जालोर मार्ग से संचालन का प्रस्ताव

भरत जैन ने बेंगलूरु से जोधपुर के बीच हुब्बल्ली, पुणे, अहमदाबाद, भीलड़ी, जालोर और मोकलसर होकर विशेष ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने चुनाव की तारीखों से पहले और दीपावली के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त फेरे संचालित करने की भी मांग की।

जैन ने उम्मीद जताई कि रेल मंत्रालय प्रवासी राजस्थानियों की यात्रा संबंधी परेशानियों और मतदान में उनकी भागीदारी को ध्यान में रखते हुए मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगा। विशेष ट्रेन शुरू होने से त्योहार और चुनाव के दौरान गृह राज्य जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *