नेपाल-केन्या के बाद अफ्रीका में भारतीय इंजीनियरिंग का बड़ा कदम, श्रीलंका की परियोजनाओं पर भी नजर
उडुपी। भारतीय इंजीनियरिंग और रेलवे निर्माण क्षमता का परचम अब अफ्रीका तक पहुंचने जा रहा है। कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) ने अफ्रीकी देश कांगो में मेट्रो परियोजना से जुडऩे की तैयारी शुरू कर दी है। नेपाल और केन्या में सफल परियोजनाओं के बाद कंपनी अब वैश्विक बाजार में अपनी उपस्थिति और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। साथ ही श्रीलंका में पुनर्वास, पुल निर्माण और पुनरुद्धार परियोजनाओं की निविदाओं में भी भाग लेने की तैयारी है।
केआरसीएल ने केन्या में रेलवे पटरियों, इंजन और रेल वाहनों के पुनरुद्धार का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है, जबकि भारत-नेपाल रेल संपर्क परियोजना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जम्मू-कश्मीर के चिनाब रेल पुल और अंजी खड्ड पुल जैसी विश्वस्तरीय परियोजनाओं में योगदान देकर कंपनी पहले ही अपनी तकनीकी क्षमता का लोहा मनवा चुकी है।
केआरसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संतोष कुमार झा के अनुसार पिछले ढाई वर्षों में कंपनी को 20,059 करोड़ रुपए की नई परियोजनाएं मिली हैं, जबकि 23,552 करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर काम जारी है। कांगो और श्रीलंका की नई परियोजनाएं भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली साबित हो सकती हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

