1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह, तत्कालीन प्राचार्य डी.ए. लोबो के मार्गदर्शन को किया याद
हुब्बल्ली। केश्वापुर स्थित सेंट मेरीज स्कूल के 1976 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह 25 अक्टूबर को हुब्बल्ली के ओशन पर्ल रिसॉर्ट में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। पांच दशक बाद मिले सहपाठियों ने विद्यालय जीवन की यादें ताजा कीं और अपने जीवन के अनुभवों तथा उपलब्धियों को साझा किया।
व्यवसाय, उद्योग और विभिन्न पेशों में सफलता हासिल कर चुके तथा विदेशों में बस चुके पूर्व विद्यार्थी व्यस्त जीवन से समय निकालकर इस मिलन समारोह में जुटे। शांतिनिकेतन अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के अध्यक्ष भवरलाल सी. जैन ने भी अपने पुराने सहपाठियों से मुलाकात कर स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं।
प्राचार्य और शिक्षकों के योगदान को सराहा
पूर्व विद्यार्थियों ने तत्कालीन प्राचार्य डी.ए. लोबो के मार्गदर्शन, अनुशासन और प्रोत्साहन को याद करते हुए कहा कि विद्यालय में मिले ज्ञान और नैतिक मूल्यों ने उनके व्यक्तित्व निर्माण तथा जीवन में आगे बढऩे की मजबूत नींव रखी। उन्होंने प्राचार्य और सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुरानी यादों और आत्मीय बातचीत के बीच संपन्न समारोह ने पांच दशक पुरानी मित्रता को फिर जीवंत कर दिया। सभी ने भविष्य में भी ऐसे पुनर्मिलन आयोजित कर आपसी संबंध बनाए रखने की इच्छा जताई।
समारोह में भवरलाल सी. जैन, वीरेंद्र डी. छेड़ा, प्रदीप कन्नूर, डॉ. राजेंद्र बिदरी, अरुण भट, कृष्णमूर्ति, अग्नेलो दास, आरिफ शेख, अश्विन सावला, गोविंद, अप्पासाहेब कट्टी, मनोज पुकारले, कोट्रेश कुबसद, अर्कों, जॉर्ज, श्रीकांत हबीब, यसोदास बांडी, श्रीनिवास रोकड़े, हरिहरन, नोएल एंटो और राधाकृष्णन सहित अन्य पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

