पोलियो के खिलाफ बागलकोट-विजयपुर में गूंजा जागरूकता का संदेशपोलियो मुक्त विश्व का संदेश देते बागलकोट-विजयपुर जिलों के रोटरी क्लबों के पदाधिकारी।

एक दिन में पांच शहरों से निकली कार रैली

15 कारों के काफिले ने दिया पोलियो मुक्त विश्व का संदेश

बागलकोट। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर पोलियो उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए रोटरी क्लब बागलकोट की ओर से बागलकोट और विजयपुर जिलों में व्यापक कार रैली आयोजित की गई। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3170 के अंतर्गत दोनों जिलों के विभिन्न रोटरी क्लबों ने पहली बार इतने बड़े स्तर पर एकजुट होकर अभियान में भाग लिया।

बागलकोट के सकरी हाईस्कूल खेल मैदान से पीडीजी डॉ. गिरीश मासूरकर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सात कारों सहित कुल 15 कारों का काफिला बसवेश्वर सर्कल, वल्लभभाई चौक, सब्जी मंडी, विद्यागिरी और नवनगर से गुजरते हुए लोगों को पोलियो मुक्त विश्व का संदेश देता हुआ आगे बढ़ा।

रैली मुधोल, जमखंडी और रामतीर्थ होते हुए विजयपुर पहुंची। विजयपुर में रोटरी क्लब ऑफ विजयपुर नॉर्थ ने श्रीरामकृष्ण प्री-स्कूल से पीयू कॉलेज तक विद्यार्थियों के साथ अभियान में सहभागिता की। पीडीजी डॉ. प्रनेश जहागीरदार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मुधोल, जमखंडी और रामतीर्थ में भी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने अभियान में भाग लेकर पोलियो उन्मूलन का संदेश दिया।

अभियान के संयोजन में जिला गर्वनर के सहायक वरिष्ठ रोटेरियन शेखर माळी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने दोनों जिलों के क्लबों को एकजुट कर अभियान को सफल बनाया।

बागलकोट अध्यक्ष शिवकुमार नंदीकोलमठ, किरण जालीहाल, दिलीप कुमार पुजारी, विजयपुर अध्यक्ष विजय कुमार होसूर, मुधोल अध्यक्ष लक्ष्मण कणबूर, जमखंडी अध्यक्ष श्रीधर काखंडकी, रामतीर्थ अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जिरली, विजयपुर नॉर्थ अध्यक्ष डॉ. श्रीपाद कुलकर्णी सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे।

शेखर माळी ने कहा कि एक ही दिन में पांच स्थानों पर अभियान आयोजित करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन दोनों जिलों के पदाधिकारियों और सदस्यों के सामूहिक प्रयास से इसे सफल बनाया गया। रैली ने बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *