होसपेट में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव, पथ संचलन पर पुष्पवर्षा
होसपेट (विजयनगर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के उत्तर कर्नाटक प्रांत संपर्क प्रमुख सुधीर घोरपड़े ने कहा कि देश विरोधी साजिशों को विफल करने के लिए हिंदू समाज का संगठित होना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना जरूरी है।
वे रविवार को संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विजयादशमी उत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। राम जन्मभूमि आंदोलन और पोखरण परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय एकता का महत्व बताया।
समारोह में व्यवसायी गौतम ने भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने भावी पीढ़ी में नैतिक संस्कार विकसित करने में माता-पिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर प्रांत संघचालक बसवराज डंबल की उपस्थिति में नि:शुल्क सेवाएं देने वाली कला टीमों और कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इससे पहले वासवी स्कूल मैदान से स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकला। शहर के प्रमुख मार्गों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा से इसका स्वागत किया। पारंपरिक गणेश नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। विजयनगर जिला पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात कर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की। कड़ी सुरक्षा के बीच समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

