गन्ने के दाम पर किसानों में भिड़ंत, सुवर्ण विधानसौधा में हाथापाईबेलगावी के सुवर्ण विधानसौधा में सोमवार को गन्ने के उचित दाम की मांग पर आपस में भिड़े किसान।

5,500 रुपए की मांग के बीच 4,500 रुपए के प्रस्ताव पर भडक़े किसान

कोडिहल्ली चंद्रशेखर और चुनप्पा पुजारी गुटों में हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बेलगावी। गन्ने का उचित दाम तय कराने के लिए बुलाई गई बैठक में किसान ही आपस में भिड़ गए। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक से पहले सुवर्ण विधानसौधा के सभागार में कोडिहल्ली चंद्रशेखर और चुनप्पा पुजारी गुटों के किसानों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान पानी पीने के लिए रखे कांच के गिलास भी फेंके गए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दो किसानों को सभागार से बाहर निकाला, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

सभागार में पीने के पानी और चाय की व्यवस्था नहीं होने पर पहले नाराजगी जताई गई। इसके बाद चुनप्पा पुजारी ने कहा कि इस साल गन्ने का दाम 4,500 रुपए प्रति टन लेकर रहेंगे। उनके इस बयान पर कोडिहल्ली चंद्रशेखर गुट के किसानों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि जब 5,500 रुपए प्रति टन की मांग की जा रही है, तो 4,500 रुपए पर सहमति की बात क्यों की जा रही है।

इसी मुद्दे पर दोनों गुटों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। एक किसान ने दूसरे गुट पर सूटकेस लेने का आरोप लगाया, जिसके बाद विवाद बढक़र धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया। गिलास फेंके जाने से सभागार में तनाव फैल गया।

पुलिस ने दोनों गुटों के किसानों को अलग कर स्थिति संभाली। गन्ने के दाम को लेकर सरकार के सामने मांग रखने से पहले ही किसान संगठनों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *