31 अक्टूबर अंतिम तारीख, समयसीमा नहीं बढ़ेगी
हुब्बल्ली। गृह ज्योति योजना के जिन लाभार्थियों का घर-घर सर्वे नहीं हो पाया है, वे 31 अक्टूबर तक हेस्कॉम के संबंधित उपविभागीय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। हुब्बल्ली विद्युत आपूर्ति कंपनी (हेस्कॉम) ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।
पिछले साढ़े तीन महीने से चल रहे सर्वे के दौरान बंद या खाली मिले घरों में कर्मचारियों ने तीन बार जाकर संपर्क करने का प्रयास किया। संबंधित उपभोक्ताओं को मोबाइल पर संदेश भेजकर सर्वे में शामिल होने की सूचना भी दी गई थी।
हेस्कॉम ने ऐसे उपभोक्ताओं से निर्धारित समय में दस्तावेज जमा करने की अपील की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
