बेलगावी में तीन दिवसीय खेल महोत्सव, 156 कर्मचारियों ने दिखाया दमखम
क्रिकेट से लेकर रस्साकशी तक, सैन्य मुख्यालय के कर्मचारियों ने दिखाया खेल कौशल
बेलगावी। मुख्यालय जूनियर लीडर्स विंग, बेलगावी की ओर से नागरिक कर्मचारियों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में 156 नागरिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि 282 दर्शकों ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में जूनियर लीडर्स विंग के कमांडर मेजर जनरल धनंजय जोशी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर क्रिकेट के चार मुकाबले हुए। समापन दिवस पर प्लाटून कमांडर्स विंग और कमांडो विंग के बीच क्रिकेट का फाइनल खेला गया।
तीन दिवसीय आयोजन में पुरुषों और महिलाओं के लिए 100 मीटर दौड़, रिले दौड़, बैडमिंटन एकल एवं युगल, वॉलीबॉल, रस्साकशी और नींबू-चम्मच दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
सामान्य चैंपियनशिप मुख्यालय जूनियर लीडर्स विंग ने अपने नाम की। मेजर जनरल धनंजय जोशी ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफियां प्रदान कीं।
आयोजकों के अनुसार, खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य नागरिक कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने और खेल भावना विकसित करने के साथ उनके कल्याण को प्रोत्साहित करना था।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

