संगिनी विला से रेलवे पुल तक बनेगी सड़क, हजारों लोगों को राहतसडक़ विकास परियोजना का भूमि पूजन करते विधायक महेश टेंगिनकाई।

विधायक महेश टेंगिनकाई ने किया नौ आवासीय क्षेत्रों को जोडऩे वाली सडक़ का भूमि पूजन

वार्ड 43 और 44 के हजारों लोगों को मिलेगी बेहतर सडक़ सुविधा

हुब्बल्ली। शहर के वार्ड क्रमांक 43 एवं 44 के अंतर्गत नौ आवासीय क्षेत्रों को जोडऩे वाली महत्वपूर्ण सडक़ विकास परियोजना का भूमि पूजन विधायक महेश टेंगिनकाई ने किया। संगिनी विला से रेलवे पुल तक बनने वाली इस सडक़ से हजारों निवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

परियोजना के तहत संगिनी विला, कोठारी लेआउट, सनसिटी हेरिटेज, साईं समर्थ लेआउट, मेट्रो सिटी, अंजनेय बडावणे, नंदिनी लेआउट, सनसिटी पार्क और नरगुंद लेआउट को सडक़ संपर्क मिलेगा। सडक़ निर्माण से इन क्षेत्रों के निवासियों का दैनिक आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होने के साथ बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा हुब्बल्ली-धारवाड़ मध्य (सेंट्रल) विधानसभा क्षेत्र (73) के सचिव विनोदकुमार पी. पटवा ने विधायक महेश टेंगिनकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं और नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इस परियोजना को आगे बढ़ाया गया है। यह सडक़ केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि नौ आवासीय क्षेत्रों को आपस में जोडऩे वाली महत्वपूर्ण विकास परियोजना है।

कार्यक्रम में बीयरप्पा खंडेकर, वी. मुकुंद, सुनील गुमास्ते, निखिल वंगी, सोमनाथ मेहरवाड़े, मनोज हब्बू, मेघा, तान्वी सहित स्थानीय प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *