रजत उल्लागड्डिमठ ने नगर विकास मंत्री यतींद्र सिद्धरामय्या को सौंपा ज्ञापन
सडक़, फ्लाईओवर और भूमिगत जलनिकासी कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग
हुब्बल्ली। हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम गारंटी योजना क्रियान्वयन समिति (धारवाड़ जिला) के अध्यक्ष रजत उल्लागड्डिमठ ने शहर के समग्र विकास और जरूरी बुनियादी सुविधाओं के लिए नगर विकास मंत्री यतींद्र सिद्धरामय्या को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर विशेष अनुदान जारी करने की मांग की।
ज्ञापन में शहर की प्रमुख सडक़ों का गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण एवं कंक्रीटीकरण कर धूलमुक्त हुब्बल्ली अभियान को गति देने, यातायात दबाव वाले चौराहों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने तथा भूमिगत जलनिकासी (यूजीडी) नेटवर्क का विस्तार करने की मांग की गई है। इसके अलावा हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम को बकाया पेंशन अनुदान तत्काल जारी करने का भी आग्रह किया गया।
रजत उल्लागड्डिमठ ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे हुब्बल्ली में यातायात, स्वच्छता और जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ये कार्य जरूरी हैं। उन्होंने मंत्री से संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अनुदान जारी करने के निर्देश देने की अपील की।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

