बल्लारी में नाबालिग बच्चियों के शोषण का गिरोह उजागर, 11 गिरफ्तार

मिलरपेट में पुलिस की गुप्त कार्रवाई से वेश्यावृत्ति का खुलासा

16 आरोपी चिह्नित, पांच की तलाश जारी

बल्लारी। शहर के मिलरपेट इलाके में नाबालिग बच्चियों को भी वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त ग्राहक बनकर की गई कार्रवाई में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच अन्य की तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. सुमन डी. पेन्नेकर के मार्गदर्शन में नगर उपविभाग की पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, गिरोह नाबालिग बच्चियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करता था तथा उन्हें देह व्यापार में भी धकेलता था।

इस मामले में एपीएमसी थाने में अपराध दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत जांच की जा रही है। कुल 16 आरोपियों की पहचान की गई है। गिरफ्तार 11 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीडि़त महिलाओं और बच्चों को देह व्यापार में धकेलकर मिलने वाली रकम तीन हिस्सों में बांटी जाती थी। गिरोह कथित तौर पर पीडि़तों और अपने सदस्यों के लिए अलग-अलग गोपनीय कोड का इस्तेमाल करता था। तस्वीरें और वीडियो किन लोगों को भेजे जाते थे तथा उनका किस तरह उपयोग होता था, इसकी जांच जारी है।

45 दिन तक चला अभियान

पुलिस की अक्कापड़े टीम ने करीब 45 दिनों तक आरोपियों से संपर्क बनाए रखकर गुप्त कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान में महिला पुलिसकर्मी ललितम्मा, शाहिदा, अनिता और रुकिया बानो की भूमिका की जिला पुलिस विभाग ने सराहना की है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *