भारतीय लोकतंत्र विश्व के लिए आदर्श : महेश टेंगिनकाईलैमिंगटन हाईस्कूल में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तालुक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते विधायक महेश टेंगिनकाई।

युवा संसद में विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली समझने का मिलेगा अवसर

हुब्बल्ली। विधायक महेश टेंगिनकाई ने कहा कि डॉ. बी.आर. आंबेडकर द्वारा रचित संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था विश्व के लिए आदर्श है। विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को अपनाकर जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए।

वे शनिवार को स्टेशन रोड स्थित लैमिंगटन हाईस्कूल में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तालुक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का उद्घाटन कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन विभिन्न सरकारी विभागों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी नागरिक समान हैं। विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ भ्रष्टाचारमुक्त समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। 2 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र को देखने का अवसर विद्यार्थियों को दिया जाएगा, ताकि वे सदन की कार्यवाही समझ सकें।

तहसीलदार महेश भगवंत गस्ते ने कहा कि युवा संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, वक्तृत्व कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना है। इसके माध्यम से उन्हें संविधान के मूल्यों और संसदीय कार्य प्रणाली से परिचित कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में क्षेत्र शिक्षा अधिकारी एच.एम. फडनेशी, समाज कल्याण विभाग की सहायक निदेशक मीनाक्षी गुदगीयवर सहित अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे। अतिथियों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय स्कूल की छात्राओं ने वंदे मातरम् और लैमिंगटन बालिका हाईस्कूल की छात्राओं ने राज्यगीत प्रस्तुत किया। वनिता आर. ने संचालन किया और प्रल्हाद गेज्जी ने आभार जताया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *