15,164 मतदाता बिना मैपिंग, 33,502 प्रविष्टियों में खामियां
बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन
शिवमोग्गा। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए शिवमोग्गा जिले में विशेष व्यापक पुनरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया है। निर्वाचन रोल प्रेक्षक के.बी. शिवकुमार ने अधिकारियों को 48,666 संदिग्ध और बिना मैपिंग वाले मतदाताओं के रिकॉर्ड का दोबारा सत्यापन करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि 15,164 मतदाता बिना मैपिंग पाए गए हैं, जबकि 33,502 मतदाताओं के नाम, पते, फोटो या लिंग संबंधी विवरण में विसंगतियां हैं। बीएलओ को घर-घर जाकर वैध दस्तावेज जुटाने और रिकॉर्ड दुरुस्त करने को कहा गया है।
नाम कटे तो नियम से, जुड़ें भी पात्रता पर
प्रेक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी वैध मतदाता का नाम नहीं हटना चाहिए और अपात्र या फर्जी प्रविष्टि भी सूची में नहीं रहनी चाहिए। नाम जोडऩे के लिए फॉर्म-6, हटाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं। बीएलओ को घर-घर सत्यापन के दौरान स्टिकर लगाने और उसका रिकॉर्ड रखने को भी कहा गया है।
15.19 लाख मतदाता
जिले में कुल 15,19,459 मतदाता हैं। इनमें 7,73,487 महिलाएं, 7,45,941 पुरुष और 31 तृतीय लिंग मतदाता हैं। हाल में 9,044 नए युवा मतदाता पंजीकृत हुए हैं।
प्रशासन को मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टियों की पहचान भी पूर्ण सत्यापन के बाद करने के निर्देश दिए गए हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

