नगर निगम में खिला कमल, दुर्गम्मा बनीं महापौरमहापौर दुर्गम्मा बिजवाड एवं उपमहापौर रत्नाबाई नाजरे।

उपमहापौर पद पर रत्नाबाई नाजरे निर्वाचित, भाजपा ने दोनों पदों पर दर्ज की जीत

हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम (एचडीएमसी) के 25वें कार्यकाल के महापौर एवं उपमहापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दोनों पदों पर जीत दर्ज की। वार्ड-69 की पार्षद दुर्गम्मा बिजवाड महापौर तथा धारवाड़ के वार्ड-9 की पार्षद रत्नाबाई नाजरे उपमहापौर निर्वाचित हुईं। महापौर पद अनुसूचित जाति महिला तथा उपमहापौर पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित था।

भाजपा को मिले 50 वोट

मतगणना में भाजपा की दोनों उम्मीदवारों को 50-50 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस की महापौर पद की उम्मीदवार कविता कब्बेर और उपमहापौर पद की उम्मीदवार दिलशाद बेगम नदाफ को 35-35 मत मिले। वहीं उपमहापौर पद की एक अन्य उम्मीदवार वहीदा खानम कित्तूर को तीन मत प्राप्त हुए।

दोनों दलों ने झोंकी ताकत

भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, सांसद एम. नागराज, विधायक अरविंद बेल्लद, महेश टेंगिनकाई, विधान परिषद सदस्य प्रदीप शेट्टर, एस.वी. संकनूर और लिंगराज पाटिल मौजूद रहे। कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में विधायक प्रसाद अब्बय्या तथा विधान परिषद सदस्य एच.एफ. जक्कप्पनवर ने समर्थन दिया।

परिणाम के बाद जश्न

बेलगावी संभाग की आयुक्त के.एम. जानकी ने चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर निगम परिसर में आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।

उपमहापौर से महापौर तक का सफर

दुर्गम्मा बिजवाड ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत निर्दलीय पार्षद के रूप में की थी। बाद में वह भाजपा में शामिल हुईं और सक्रिय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले वह नगर निगम के 23वें कार्यकाल में उपमहापौर रह चुकी हैं। अब महापौर बनने के साथ उनके राजनीतिक जीवन में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। शहरवासियों को नई महापौर और उपमहापौर से शहरी विकास, आधारभूत ढांचे, स्वच्छता, पेयजल और नागरिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *