हेयर सैलून संचालक के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
ग्रामीणों ने चित्ताकुल पुलिस थाने के सामने किया प्रदर्शन
कारवार। उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार तालुक के माजाली में हेयर कटिंग कराने गई 10 वर्षीय बालिका के साथ कथित यौन उत्पीडऩ का मामला सामने आया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश निवासी सैलून संचालक संशाद के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले एक वर्ष से माजाली में हेयर सैलून चला रहा था। बालिका सैलून में बाल कटवाने गई थी, इसी दौरान कथित घटना हुई। बालिका के परिजनों की शिकायत पर चित्ताकुल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माजाली, वांगड और आसपास के गांवों के लोगों ने चित्ताकुल पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नाबालिग के साथ हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करे।
ग्रामीणों ने मांग की कि आरोपी की गिरफ्तारी तक जांच में कोई ढिलाई न बरती जाए और पीडि़ता को न्याय दिलाने के साथ दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

