पूर्व कर्मचारी ने साथियों के साथ रची थी साजिश
30 लाख रुपए बरामद, तीन आरोपी फरार
चिक्कमगलूरु। कडूर में होन्नावर-बेंगलूरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुपारी व्यापारी की कार रोककर 58 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 लाख रुपए बरामद किए गए हैं, जबकि तीन आरोपी फरार हैं।
घटना 7 नवंबर की मध्यरात्रि की है। बीरूर निवासी सुपारी व्यापारी तौफीक कार से बेंगलूरु से लौट रहे थे। इसी दौरान कडूर कस्बे के बाहरी इलाके में बदमाशों ने उनकी कार रोककर 58 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। इस संबंध में कडूर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने भद्रावती में छिपे आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तौफीक के यहां पहले काम कर चुका इरफान नौकरी छोडऩे के बाद लूट की साजिश में शामिल हुआ था।
पुलिस ने इरफान और गौस सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 लाख रुपए जब्त किए हैं। वारदात में शामिल अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
