53 वर्षीय मोहम्मद खान पकड़ा गया, फरार आरोपियों की तलाश जारी
दावणगेरे। शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में 6 सितंबर को दो गुटों के बीच हुए संघर्ष और हत्या के मामले में पुलिस ने फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर निवासी मोहम्मद खान (53) के तौर पर की गई है। पुलिस के अनुसार, उसके ठिकाने की पुख्ता सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना निरीक्षक सुरेश यल्लूर के नेतृत्व में पुलिस दल ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया।
इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
