रायचूर में 12वें जिला साहित्य सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
रायचूर। शहर में शनिवार को 12वें जिला कन्नड़ साहित्य सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। पंडित सिद्धराम जंबलदिन्नी रंगमंदिर परिसर में राष्ट्रध्वज और कन्नड़ ध्वज फहराया गया। पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य एन.एस. बोसराजू ने राष्ट्रध्वज फहराया।
इससे पहले महिला समाज से सम्मेलनाध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार रामण्णा हवले की पुष्पसज्जित रथ पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सांसद जी. कुमार नायक, एन.एस. बोसाराजू सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। वाद्ययंत्रों की धुन पर जनप्रतिनिधियों ने भी कदमताल की। कन्नड़ ध्वजों और भाषा प्रेमियों के उत्साह ने आयोजन को खास बना दिया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
