आठ कक्षाएं, 68 विद्यार्थी; आठवीं में सिर्फ एक बचाहगरिबोम्मनहल्ली तालुक के हगरी क्यादिगिहल्ली स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थी।

65 साल पुराने सरकारी स्कूल, शौचालय तक नहीं

तीन स्थायी और दो अतिथि शिक्षक होने के बावजूद निजी स्कूलों की ओर अभिभावकों का रुख

1961 में हुई थी स्थापना, चारदीवारी भी अधूरी

अगले सत्र से अंग्रेजी माध्यम की एलकेजी शुरू करने की तैयारी

हगरिबोम्मनहल्ली (विजयनगर)। गांवों में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के दावों के बीच हगरिबोम्मनहल्ली तालुक के हगरी क्यादिगिहल्ली का सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। वर्ष 1961 में स्थापित इस विद्यालय में पहली से आठवीं तक महज 68 विद्यार्थी हैं। आठवीं कक्षा में सिर्फ एक विद्यार्थी बचा है। जिला स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक और अनुभवी शिक्षकों की मौजूदगी के बावजूद अभिभावकों का भरोसा इस विद्यालय पर कायम नहीं रह पाया है।

विद्यालय में पहली कक्षा में 5, दूसरी में 10, तीसरी में 8, चौथी में 11, पांचवीं में 9, छठी और सातवीं में 12-12 तथा आठवीं में एक विद्यार्थी दर्ज है। लगातार घटते नामांकन के कारण कभी विद्यार्थियों से गुलजार रहने वाला विद्यालय अब सिमटता जा रहा है।

सात कमरे, शौचालय तक नहीं

विद्यालय में सात कमरे हैं, लेकिन विद्यार्थियों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है। चारदीवारी भी अधूरी है। बुनियादी सुविधाओं की इस कमी के बीच यहां तीन स्थायी प्रशिक्षित और दो अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। इसके बावजूद गांव के अभिभावक बच्चों को कस्बे के निजी स्कूलों में भेज रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के सैकड़ों बच्चे शुल्क देकर निजी विद्यालयों में पढ़ रहे हैं।

अंग्रेजी माध्यम शुरू करने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि अंग्रेजी माध्यम शुरू होने से सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ सकता है। फिलहाल पहली से तीसरी कक्षा तक गतिविधि आधारित नलिकली शिक्षण व्यवस्था की जिम्मेदारी एक अतिथि शिक्षिका संभाल रही हैं। एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने आशंका जताई कि नामांकन में गिरावट जारी रही तो विद्यालय के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो सकता है।

अगले सत्र से एलकेजी शुरू करने की तैयारी

अंग्रेजी माध्यम की सुविधा नहीं होना नामांकन घटने का एक प्रमुख कारण है। अगले शैक्षणिक सत्र से 18 विद्यार्थियों के आधार पर अंग्रेजी माध्यम की एलकेजी कक्षा शुरू करने की तैयारी है। इससे अभिभावकों का रुझान सरकारी विद्यालय की ओर बढऩे और नामांकन में सुधार की उम्मीद है।
–एस.एस. जगदीश, क्षेत्र शिक्षा अधिकारी

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *