ब्रुम खांगसे पर्वत पर कठिन चढ़ाई पूरी की
कड़ाके की ठंड और ऑक्सीजन की कमी के बीच हासिल की सफलता
मेंगलूरु। दुर्गम रास्तों, कड़ाके की ठंड और कम ऑक्सीजन जैसी चुनौतियों को पार कर मेंगलूरु संभाग की छह एनसीसी कैडेट्स ने उत्तर सिक्किम की करीब 17 हजार फीट ऊंची ब्रुम खांगसे चोटी पर सफल चढ़ाई की।
इनमें सेंट एग्नेस कॉलेज की सोनल जेसिका क्रास्ता, लिखिता आर.के. और हृतिषा डी. पुजारी, सेंट एलॉयसियस कॉलेज की अन्विता और ए.एन. तंगम्मा तथा आल्वास कॉलेज की नव्यश्री शामिल हैं।
कर्नाटक एवं गोवा निदेशालय के तहत 23 सितंबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित विशेष पर्वतारोहण प्रशिक्षण शिविर के लिए 30 कैडेट्स चुने गए थे। इनमें कर्नाटक और ओडिशा के 15-15 कैडेट्स शामिल थे। कर्नाटक की छह कैडेट्स मेंगलूरु संभाग से थीं।
15 दिन के पर्वतारोहण अभियान में कैडेट्स ने 900, 12 हजार और 15 हजार फीट की ऊंचाई पर शिविर लगाए। इसके बाद 17 हजार फीट ऊंची चोटी पर चढ़ाई पूरी की।
सोनल क्रास्ता ने बताया कि ऊंचाई पर चढ़ाई के दौरान कई मुश्किलें आईं, लेकिन यह अनुभव यादगार रहा। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे साहसिक अभियानों में हिस्सा लेने की इच्छा जताई।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
