68वें रेलवे सप्ताह कार्यक्रम में हासिल की उपलब्धि
हुब्बल्ली. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले साढ़े नौ साल में 14 हजार किलोमीटर रेलवे का विस्तार किया गया है। पिछले 14 वर्षों में केवल 1,400 किलोमीटर का काम हुआ है। वे शुक्रवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम हॉल में आयोजित 68वें रेलवे सप्ताह कार्यक्रम में उपलब्धि हासिल करने वालों को अति विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान कर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल बजट को आम बजट में विलय किया था इसमें उनदी दूरंदेशी थी। इस बारे में सभी ने चिंता व्यक्त की थी परन्तु इससे विभाग की सबसे बड़ी निवेश समस्या पूरी तरह से हल हो गई है। 2014 में कुल 35 हजार करोड़ रुपए का समर्थन बजट मिलता था। अब यह 2.40 लाख करोड़ रुपए है। रेल विभाग को लेकर सभी की उम्मीदें पूरी हुई हैं। प्रधानमंत्री के मुताबिक रेलवे के लिए स्वर्ण युग शुरू हो गया है।

100 रेल कर्मचारी हुए पुरस्कृत

समारोह में रेलवे विभाग में सेवारत विभिन्न राज्यों के 100 उपलब्धि हासिल करने वालों को पुरस्कृत किया गया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष जयवर्मा सिन्हा, सीईओ और सदस्य, सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक उपस्थित थे।

भारतीय रेलवे पर एक वृत्तचित्र प्रदर्शित किया गया। एक भारत, श्रेष्ठ भारत थीम के तहत विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां पेश की गईं। केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान शुरू किया गया। स्वच्छता श्रेणी में दक्षिण पश्चिम रेलवे ने पहला स्थान हासिल किया। दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक संजीव किशोर ने पुरस्कार प्राप्त किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *