जिला और तालुक पंचायत के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार
2028 के विधानसभा चुनाव पर भी नजर
पुत्तूर (दक्षिण कन्नड़)। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उतरकर भाजपा को बड़ा झटका देने वाले अरुण कुमार पुत्तिल अब जिला और तालुक पंचायत चुनावों में भी अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं। भाजपा में अपेक्षित पद और जिम्मेदारी नहीं मिलने से पुत्तिल परिवार ने अलग चुनाव लडऩे की रणनीति बनाई है। संभावित उम्मीदवारों की सूची भी तैयार कर ली गई है।
पुत्तूर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में कई दौर की बैठकें कर दावेदारों के नाम जुटाए गए और कोर कमेटी ने सूची को अंतिम रूप दिया। पुत्तिल ने भी चुनाव लडऩे की पुष्टि की है।
वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अशोक राय को करीब 66 हजार और निर्दलीय पुत्तिल को 62 हजार मत मिले थे, जबकि भाजपा तीसरे स्थान पर रही थी। समर्थक 2028 के विधानसभा चुनाव में पुत्तिल को भाजपा टिकट देने की मांग कर रहे हैं। पंचायत चुनावों के जरिए संगठन की ताकत दिखाकर पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने की उनकी रणनीति है। टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उतरने की स्थिति में समर्थक आधार बनाए रखना भी इसका मकसद है।
चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों के बजाय पुत्तिल को केंद्र में रखने की योजना है। समर्थकों का संदेश होगा—उम्मीदवार कोई भी हो, वोट पुत्तिल के नाम पर दें। पुत्तिल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा पर चुनावी बैठकें की गई हैं और इच्छुक कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाने की तैयारी चल रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

