दावणगेरे। बीएन लेआउट में खड़ी कार में बच्चों को अकेला छोडक़र बाहर जाना अभिभावकों को भारी पड़ गया। बच्चों ने अनजाने में कार स्टार्ट कर दी, जिससे वह तेज गति से आगे बढक़र मकान की दीवार से टकरा गई। हादसे में घर के सामने खड़ी दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।
टक्कर के बावजूद कार में बैठे बच्चे सुरक्षित रहे। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका दृश्य सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
यह घटना बच्चों को कार में अकेला छोडऩे के खतरे के प्रति आगाह करती है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

