धान की आवक बढ़ी तो चावल हुआ सस्ता, महीनेभर में 2 हजार की गिरावटसोना मसूरी चावल।

थोक बाजार में सोना मसूरी का भाव 8,500 से घटकर 6,500 रुपए क्विंटल

खुदरा कीमतों में 10 से 20 रुपए किलो तक कमी से उपभोक्ताओं को राहत

कलबुर्गी। धान की बढ़ती आवक ने चावल की कीमतों में गिरावट ला दी है। पिछले एक महीने में सोना मसूरी चावल का थोक भाव करीब 2,000 रुपए प्रति क्विंटल घट गया है। इसका असर खुदरा बाजार में भी दिख रहा है। अब सोना मसूरी चावल 65 से 70 रुपए किलो मिल रहा है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों से धान की आपूर्ति बढऩे को कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

थोक भाव 8,500 से घटकर 6,500 रुपए

एक महीने पहले सोना मसूरी चावल का थोक भाव 8,500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था, जो अब घटकर करीब 6,500 रुपए रह गया है। वहीं, 75 किलो धान की बोरी के भाव में भी 300 से 400 रुपए की कमी आई है। खुदरा बाजार में पिछले एक-दो दिनों में प्रति किलो 10 से 20 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र-तेलंगाना से बढ़ी आपूर्ति

गंगावती, कारटगी के अलावा महाराष्ट्र और तेलंगाना से धान की आवक बढऩे से चावल मिलों को पर्याप्त कच्चा माल मिल रहा है। कटाई के बाद बड़ी मात्रा में धान मंडियों और मिलों तक पहुंचने से चावल का उत्पादन बढ़ा है। इससे बाजार में कीमतों पर दबाव आया है।

महंगे भाव पर खरीदने वालों को पछतावा

पिछले महीने सोना मसूरी चावल का 26 किलो का पैकेट 2,300 से 2,500 रुपए तक पहुंच गया था। कीमतें और बढऩे की आशंका में कई परिवारों ने पहले ही अधिक मात्रा में चावल खरीद लिया था। अब अचानक भाव घटने से उन्हें महंगी खरीदारी का अफसोस हो रहा है।

फिर बढ़ सकते हैं दाम

तुंगभद्रा नदी क्षेत्र और पड़ोसी राज्यों से धान की आवक बढऩे से कीमतें घटी हैं। अगले एक-दो महीने तक तुंगभद्रा बांध क्षेत्र में फसल को सिंचाई के लिए पानी मिलता रहा तो धान के भाव स्थिर रह सकते हैं। हालांकि, चावल के भंडारण पर सरकारी प्रतिबंध या स्टॉक सीमा में कटौती से बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने पर कीमतें फिर बढ़ सकती हैं।
–परण्णा मुनवल्ली, अध्यक्ष, कर्नाटक राज्य राइस मिलर्स एसोसिएशन

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *