25 बिल्लियां है इस परिवार की दुनिया, बिछड़ जाए तो छिन जाता है चैन!बिल्लियों को खाना खिलाते गुन्नल्ली राघवेंद्र।

चार साल से बच्चों की तरह कर रहे परवरिश

घर की दीवारों पर देवी-देवताओं के साथ सजी हैं उनकी तस्वीरें

कूडलिगी (विजयनगर)। किसी बिल्ली का रास्ता काटना भले ही कई लोगों के लिए अपशकुन हो, लेकिन कूडलिगी के गुन्नल्ली राघवेंद्र के परिवार के लिए बिल्लियां शुभ ही नहीं, घर के सदस्यों जैसी हैं। राजीव गांधी नगर स्थित उनके घर में चार साल पहले शुरू हुआ बिल्लियों को पालने का सिलसिला अब 25 तक पहुंच गया है। इनकी चहल-पहल के बिना परिवार का घर अधूरा लगता है।

अलग-अलग रंगों की बिल्लियां पूरे घर में बेखौफ घूमती हैं। दीवारों पर देवी-देवताओं और राष्ट्रीय नेताओं की तस्वीरों के बीच इन बिल्लियों को भी जगह मिली है। परिवार उन्हें रानी, चिन्नी, गुंडा, बिळी, पिंकी, अप्पी और पापु जैसे नामों से बुलाता है। नाम सुनते ही वे दौड़ी चली आती हैं। रात में कभी पैरों के पास तो कभी तकिए या सीने पर आकर सो जाती हैं। घर के शौचालय का इस्तेमाल करना भी उनकी खास आदत है।

एक के बिछुडऩे पर पूरा परिवार उदास

परिवार रोज उन्हें दूध और चावल खिलाता है। किसी बिल्ली के लापता होने पर घर के सदस्यों का मन बेचैन हो जाता है। वे ठीक से खाना तक नहीं खा पाते। खोई हुई बिल्ली की तस्वीर देखकर आज भी उसे याद करते हैं। राघवेंद्र की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी पेनम्मा पूरे स्नेह से उनकी देखभाल करती हैं।

माकपा के राज्यस्तरीय नेता राघवेंद्र बताते हैं कि चार साल से 25 से अधिक बिल्लियां उनके घर में रह रही हैं। इतनी बिल्लियों के बावजूद घर साफ-सुथरा रहता है। वे आपस में झगड़ती नहीं, कभी-कभार रूठ जरूर जाती हैं।

इस परिवार के लिए बिल्लियां केवल पालतू जानवर नहीं, बल्कि सुख-दुख की साथी हैं। उनकी मौजूदगी घर में रौनक भरती है और उनका बिछुडऩा परिवार को भीतर तक उदास कर देता है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *